• Helpline No :
  • |
  • Email: admissions@igu.ac.in
  • A+
  • A
  • A-
IGU

आईजीयू के विद्यार्थियों ने किया वैज्ञानिक और प्राकृतिक संस्थानों का शैक्षणिक भ्रमण।

Published on: 10 May 2026

*आईजीयू के विद्यार्थियों ने किया वैज्ञानिक और प्राकृतिक संस्थानों का शैक्षणिक भ्रमण।*


इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के प्राणीशास्त्र विभाग के विद्यार्थियों को देहरादून के प्रमुख वैज्ञानिक और प्राकृतिक संस्थानों का तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य छात्रों को वन्यजीव संरक्षण, वानिकी अनुसंधान और जैव-विविधता के व्यावहारिक पहलुओं से रूबरू कराना था। इस शैक्षणिक दौरे का नेतृत्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर पंकज त्यागी और डॉ. श्रुति द्वारा किया गया, जबकि पूरी यात्रा का सफल समन्वय टूर को-ऑर्डिनेटर डॉ. प्रिया कुमारी ने किया। इन तीन दिनों के दौरान छात्रों ने 'भारतीय प्राणी सर्वेक्षण' (ZSI) में हिमालयी क्षेत्र की दुर्लभ प्रजातियों के दस्तावेजीकरण को देखा, 'वन अनुसंधान संस्थान' (FRI) में पारिस्थितिक तंत्र के वैज्ञानिक प्रबंधन को समझा और देहरादून वन्यजीव चिड़ियाघर में जीवों के व्यवहार का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। प्रोफेसर पंकज त्यागी, डॉ. श्रुति और डॉ. प्रिया कुमारी के मार्गदर्शन में छात्रों ने न केवल अकादमिक ज्ञान प्राप्त किया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भी समझा। प्राणीशास्त्र विभाग का यह प्रयास छात्रों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक रहा, जिससे उन्हें अपने शोध और करियर के लिए नई दिशा मिली।